फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में पति की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाही रोड स्थित दिल्ली इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल के पास बाइक व ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक चालक की मौत हो गई और बाइक पर सवार महिला घायल हो गई। घायल महिला ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर पुलिस में दी। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जिला करनाल के गांव नीलोखेड़ी की रहने वाली संतोष देवी ने बताया कि वह अपने पति बलवान के साथ बाइक पर सवार होकर मुरथल स्थित बावरिया पीर पर पूजा करने के लिए आई थी। पूजा करने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे तो बादशाही रोड पर दिल्ली इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल के पास एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। महिला ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां पर डाक्टरों ने उसके पति को प्राथमिक उपचार देने के बाद खानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसके पति की मौत हो गई। पुलिस ने संतोष देवी की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी एचसी जयबीर ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही ट्रैक्टर चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें