गोहाना। दुभेटा गांव की अदिति श्योराण बीसीसीआई की ओर से आयोजित की जाने वाली महिला वनडे ट्रॉफी के लिए चयनित हुई हैं।
अदिति बीसीसीआई की इस प्रतिष्ठित ट्राफी के लिए अंडर-19 आयु वर्ग में यूटी क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ की टीम से ऑल राउंडर के तौर पर खेलेंगी। उनके इस चयन को लेकर उसके परिवार व गांव में खुशी है।
खिलाड़ी अदिति श्योराण टाप ऑर्डर बल्लेबाजी के साथ ही स्पिन गेंदबाजी और चुस्त फिल्डर भी हैं। ये चंडीगढ़ प्रशासन की सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट अकादमी में चार वर्ष से क्रिकेट का अभ्यास कर रही हैं। यूटी प्रशासन की इस अकादमी में दाखिला पाने वाली अदिति पहली महिला क्रिकेटर हैं।
वह राज्य और राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 10 से अधिक पदक एवं ट्रॉफी जीत चुकी हैं। वह बीते सत्र में स्कूल नेशनल में अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। अब वह 13 से 21 दिसंबर तक लखनऊ में बीसीसीआई महिला वनडे ट्राफी में खेलेंगी।
इस टीम में चयन को लेकर अदिति के दादा रघबीर सिंह, दादी मूर्ति देवी और सरपंच विकास आर्य ने उनको बधाई दी। संवाद