फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बरोटा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव अकबरपुर बारोटा में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान ​खिलाड़ियों के साथ आयोजक।
विज्ञापन
सोनीपत। ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अकबरपुर बारोटा गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया की ओर से डाबर इंडिया के सहयोग से कराया गया। इसमें क्षेत्र की विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सोनीपत के प्रधान सुरेश वत्स ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान दिलबाग सिंह, आवाज सिंह, मदन, सिल्ले छतेहरा और प्रवीण वत्स सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का फूल-मालाओं और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया।
सुरेश वत्स ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में आयोजक अनिल दहिया और दीपक दहिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुकाबलों में अकबरपुर बारोटा और नकलोई के बीच हुए मैच में नकलोई की टीम विजेता रही। छतहरा और नाथूपुर के मुकाबले में छतहरा तथा माजरा और सबोली के मैच में माजरा की टीम ने जीत दर्ज की। समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें