फोटो 04: सोनीपत के गोहाना में नेशनल हाईवे-709 पर कार में सवार होकर बंदूक से फायर करता दिख रहा स
- फोटो : संवाद
गोहाना। रोहतक-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग -709 पर क्रेटा सवार युवक ने हवाई फायर कर दिया। तीन युवक अपनी गाड़ी में ढाबे से खाना लेने जा रहे थे। उनकी गाड़ी को ओवरटेक करने के बाद बंदूक से फायरिंग की गई। फायरिंग की वीडियो सामने आई है। शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सैनीपुरा निवासी रविंद्र ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उनके भतीजे का जन्मदिन था। इस दौरान उनके दोस्त दिल्ली के मनीष और सतीश गांव में उनके घर आए थे। रात 10 बजे वह तीनों मनीष की स्कार्पियो में बैठ कर रोहतक-सोनीपत नेशनल हाईवे के बाईपास के निकट ढाबे से खाना लेने जा रहे थे। वह जब हाईवे पर ट्रक यूनियन के पास पहुंचे तो क्रेटा ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया। क्रेटा में बाई तरफ बैठे युवकों ने शीशे उतारकर बंदूक बाहर निकाली और हवाई फायर किया। इस घटना का उन्होंने अपने मोबाइल में वीडियो बना लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।