फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कंपनी से कॉपर चोरी, एचआर और सुरक्षाकर्मी पर आरोप

Wed, 21 May 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली स्थित कंपनी से 12 सौ किलोग्राम कॉपर चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी का आरोप कंपनी के एचआर और सुरक्षाकर्मी पर लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कुंडली स्थित मेटाप्लास्ट इंजीनियरिंग कंपनी के एमडी विनीत सचदेवा ने पुलिस को बताया कि सुरक्षाकर्मी रविंद्र ने सूचना दी थी कि कंपनी में चोरी हुई है। आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मी कृष्ण लाल की मौजूदगी में महिंद्रा पिकअप गाड़ी कंपनी में आई थी, जिसकी अनुमति एचआर प्रशांत व शुभम ने दी थी। गाड़ी की कोई एंट्री दर्ज नहीं की गई। सीसीटीवी की डीवीआर से छेड़छाड़ की गई। हालांकि गेट के सीसीटीवी में रिकॉर्डिंग हो गई, जिसमें शुभम के पास एक बैग दिखाई दिया। चार लोग एक गाड़ी से अंदर आते दिख रहे हैं। प्रशांत व शुभम से पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी की वारदात से इंकार कर दिया। सीसीटीवी में वह कंपनी के अंदर आपस में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। जब सुरक्षा कर्मी कृष्णलाल से पूछा तो उसने बताया कि इसमें कंपनी का एचआर अधिकारी प्रशांत शामिल है। एमडी का आरोप है कि कंपनी से 12 सौ किलोग्राम कॉपर चोरी हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें