फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने पकाते समय फटा स्टोव, महिला झुलसी

Sun, 23 Nov 2014 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के आदर्श नगर में रविवार को घर पर खाना बना रही महिला स्टोव फटने से झुलस गई। बुरी तरह से घायल महिला को गांव खानपुर कलां में स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। महिला 95 प्रतिशत जल चुकी है।
विज्ञापन


शहर के आदर्श नगर में रहने वाली अंजू (23) पत्नी शिवकुमार रविवार सुबह अपने घर में स्टोव पर खाना बना रही थी। पति शिवकुमार ने बताया कि जब अंजू घर पर खाना बना रही थी। उस वक्त कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं था। वह सुबह ही काम पर चला गया था। जबकि उसकी मां मानो देवी भी कहीं चली गई थी। उन्होंने बताया कि खाना बनाते समय अचानक स्टोव फ ट गया।

स्टोव के फटने से अंजू बुरी तरह से आग की चपेट में आ गई और चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग घर आए और अंजू को बचाया। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और परिवार के सदस्य झुलसी हुई अंजू को गांव खानपुर कलां में स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दाखिल कराया गया। महिला का बयान लेने के लिए गोहाना से जज सुखदेव सिंह पहुंचे और अंजू के बयान लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह में महिला के जलने का यह दूसरा मामला है। अंजू के दो बच्चे हैं और दोनों ही लड़के हैं। एक चार साल का है जबकि दूसरा दो साल का।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें