फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चाबी देने से मना किया तो गोली मारी

Sat, 22 Nov 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुराड़ के समीप मदन ढाबे पर खाना खाने आए दिल्ली के व्यापारी से कार की चाबी मांगने के विरोध से खफा दो अज्ञात युवकों ने पैर में गोली मार दी। घायल व्यापारी को सोनीपत के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने अपने स्तर पर उपचार के बाद दिल्ली ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार शाम मुरथल स्थित मदन ढाबा पर खाना खाने के लिए दिल्ली के पटपड़गंज स्थित रीति-रीति सोसाइटी निवासी अनिल कुमार दुबे अपने भतीजों के साथ आए थे। जब वे खाना खा रहे थे तो युवक उनके पास आए और उनकी कार की चाबी मांगी। युवकों द्वारा कार छीनने की मंशा को देखते हुए उन्होंने चाबी देने से मना कर दिया।


इससे गुस्साए युवकों में से एक ने पिस्तौल निकाली और अनिल के पैर में गोली मार दी। गोली मारने के बाद दोनों युवक फरार हो गए। अनिल के भतीजे ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी और उपचार के लिए सोनीपत के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन




जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अनिल की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। इस बारे में मुरथल थाना प्रभारी रणबीर ने बताया कि हमलावरों का जल्द पता लगाकर उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें