फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने वालों पर शिकंजा, 12 भवन सील

Thu, 07 Nov 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 27: सोनीपत के जठेड़ी रोड पर बिना नक्शा पास कराए भवन निर्माण करने पर लगाई गई सील। स्रोत: नग
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम ने नक्शा पास कराए बिना भवन निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को चली कार्रवाई के दौरान 12 निर्माणाधीन भवन सील किए गए। यह कार्रवाई संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार के आदेश पर लिवान, राई व जठेड़ी रोड के पास की गई। निगम की टीम ने चेतावनी दी कि अगर सील तोड़कर निर्माण शुरू किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय विभाग के नियमों के अनुसार, नगर निगम सीमा में किसी भी तरह के भवन का निर्माण करने पर अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेने के साथ नक्शा पास करवाना जरूरी है। इसके लिए विभाग ने शुल्क निर्धारित कर रखे हैं। नगर निगम अधिकारियों ने दिवाली से पहले क्षेत्र में सर्वे करवाया था। तब कई भवन ऐसे मिले थे, जिनके मालिकों की तरफ से न तो एनओसी ली गई थी और न ही नक्शा पास करवाया था।
नगर निगम की ओर से 52 भवन मालिकों को नोटिस जारी करके नक्शे पास करवाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने नक्शे पास नहीं करवाए और न ही दस्तावेज पेश किए। नोटिस के बाद भवन निर्माताओं ने नक्शा पास कराने के लिए आवेदन नहीं किया। इस पर टीम ने संयुक्त आयुक्त के निर्देश पर 12 भवन सील कर दिए। सहायक अभियंता मंजीत दहिया व भवन निरीक्षक आनंद किशोर ने चेतावनी दी कि जब तक नगर निगम कार्यालय में भवन का नक्शा पास नहीं कराया जाएगा, तब तक निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। अगर किसी ने सील हटाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें