फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

Sat, 28 Jun 2014 12:39 AM IST
Sonipat Amar Ujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव सोहटी के खेत में एक युवक ने अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। आरोपी ने युवक को घर से बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बीच जमीन विवाद को वजह बताया जा रहा है। फिलहाल शव को सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। हत्या की सूचना पर डीएसपी सिटी वीरेंद्र सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ हत्या व हत्या का षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज किया है।

गांव सोहटी निवासी जतिन (20) पुत्र मुकेश के पास चचेरे भाई अंकित ने फोन कर उसे खेत में आने को कहा। जतिन अपनी सेंट्रो कार लेकर खेत में चला गया। वहां पहले से ही कच्चे रास्ते पर मोटरसाइकिल लेकर खड़ा अंकित उसे मिला। अंकित ने जतिन की गोली मारकर हत्या कर दी और मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। जतिन की खेत में हत्या किए जाने की सूचना परिजनों को लगी तो वह खेत में पहुंचे। उन्होंने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी वीरेंद्र सिंह, एसएचओ सोमबीर और सैदपुर चौकी प्रभारी राजकुमार मौके पर पहुंचे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को मौके पर बुलवाकर फिंगर प्रिंट एकत्रित करवाए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने अंकित व छह अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
भूमि का विवाद बना कारण
हत्यारोपी अंकित के पिता सतबीर के पांच भाई है। जिसमें जगबीर बहादुरगढ़ में रहता है। बताया गया है कि सतबीर ने बहादुरगढ़ रोड स्थित भूमि पर दुकान बना रखी है। जिसे लेकर सतबीर व जगबीर में मनमुटाव था। इसमें जतिन जगबीर की मदद करता था। जिसे लेकर सतबीर के परिवार की उससे कहासुनी भी हुई थी। इसी कहासुनी के निपटारे के लिए उसे खेत में बुलवाया गया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की कई पहलुओं से जांच की जा रही है।
============
फोटो 49. वारदात स्थल पर पहुंची डीएसपी एवं पुलिस टीम निरीक्षण करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें