फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के खिलाफ फूंका पुलिस-प्रशासन का पुतला

Fri, 27 Jun 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो,सोनीपत/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 पुलिस की गुंडागर्दी के खिलाफ नौजवान भारत सभा व भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के सदस्य पुलिस उत्पीड़न के शिकार दीपक के परिजनों के साथ मिलकर गुरुवार को एकत्र हुए और शहर के गीता भवन चौक पर पुलिस-प्रशासन का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया।
 इस मौके पर उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
नौजवान भारत सभा के संयोजक पंकज त्यागी ने कहा कि शहर में लगातार पुलिस का आतंक व गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। झूठे मुकदमे बनाना, लोगों से पैसा ऐंठना, हफ्ता वसूल करना, नागरिकों के विरोध करने पर उन्हें पीटना, अवैध हिरासत में रख यातनाएं देना पुलिस का आम व्यवहार बनता जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस स्वयं को संवेदनशील होने का दावा भरती है जो कि लगातार दावों के खोखले साबित हो रहे हैं। भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष विमल किशोर ने बताया कि चैन स्नेचिंग के मामले में सीआईए पुलिस की टीम से पीड़ित दीपक गत 21 जून से पीजीआई रोहतक में आज भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पुलिस ने अभी तक मामले से संबंधित कोई एफआईआर दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

 वहीं कुंडली और गोहाना में भी पुलिस अपना भयानक चेहरा दिखा रही है। जिसके कारण पुलिस आज वर्दी वाले गुंडों का समूह बनकर रह गई है। इस अवसर पर उन्होंने मांग की कि सभी दोषी पुलिस कर्मियों के  खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर देना चाहिए। मोर्चा के महासचिव सतबीर वर्मा ने कहा कि पुलिस की छवि लगातार गिरती जा रही है। इस मौके पर प्रवीन कुमार, जयभगवान, बबलू, रितेश, सुमित, गुलाब सिंह, सद्दाम, मंजीत, श्रवण, देवेंद्र, धर्मसिंह, अनूप, कृष्णा, सरोज, संतोष, संतरा, गीता व सुशीला सहित अन्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें