फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में भिड़े दो बंदी, जमकर की मारपीट, दोनों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला कारागार में पेशी के लिए लाए गए दो बंदी बैरक में ही भीड़ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें छुड़वाया। जिस पर पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। कोर्ट चौकी पुलिस दोनों आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

जिला कारागार में बंद गांव रतनगढ़ निवासी मोहित व गांव पांची जाटान निवासी संदीप को सोमवार को अदालत में पेश करने के लिए लाया गया था। अदालत में पेशी के दौरान दोनों आरोपियों को अदालत परिसर स्थित बैरक में बंद कर दिया गया। इसी दौरान दोनों आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट की। हमले में दोनों चोटिल हो गए। जिस पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें छुड़वाया। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश में दोनों में मारपीट हुई है। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें