फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गैस सिलिंडर में आग लगने से दंपती झुलसा, सामान जला

Wed, 01 Oct 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 10: सोनीपत के कुंडली में आग में झुलसने के बाद नागरिक अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे दंपती।
विज्ञापन
सोनीपत। खाना बनाने के लिए गैस जलाते ही अचानक सिलिंडर में आग लग गई। आग भड़कने से पूरा कमरा उसकी चपेट में आ गया। कुंडली के प्रेम कॉलोनी में हुई घटना के दौरान आग की चपेट में आने से दंपती के झुलसने के अलावा सारा सामान जल गया। झुलसे दंपती का उपचार नागरिक अस्पताल में चल रह है।
विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले सुभाष और उनकी पत्नी सरिता प्रेम कॉलोनी में किराये के कमरे में रहते हैं। दोनों पास की फैक्टरी में काम करते हैं। सोमवार को सुभाष गैस सिलिंडर भरवाकर घर लाए थे।
मंगलवार सुबह जब उन्होंने रेगुलेटर लगाकर गैस चूल्हा जलाया तो अचानक से सिलिंडर से गैस लीक हो गई। कुछ ही पलों में आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग से दंपती ने कमरे में रखे सामान व नकदी को बचाने का प्रयास किया तो वह झुलस गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें