फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर तीन मिनट रुकी देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन, पुष्प वर्षा से किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन का वीरवार को शाम 4:40 बजे सोनीपत स्टेशन पहुंचने पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। मार्ग में जगह-जगह स्वागत के चलते ट्रेन सोनीपत स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 2:15 बजे से दो घंटे 25 मिनट की देरी से पहुंची। सोनीपत पड़ाव कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का पुष्पवर्षा से स्वागत किया और तीन मिनट के ठहराव के बाद हरी झंडी दिखाते हुए खुद भी ट्रेन में सवार हो गए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊना से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वंदे भारत एक्सप्रेस का सोनीपत रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की अगुवाई में स्वागत किया गया। सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहनलाल बड़ौली, भाजपा के जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा के साथ जनसमूह ने तिरंगा हाथों में लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया। सभी ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर पुष्पवर्षा करते हुए भारत माता की जय-जयकार के नारे लगाए। वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सोनीपत वासियों का अभिनंदन स्वीकार किया। सांसद रमेश कौशिक व विधायक मोहनलाल बड़ौली भी कुछ क्षणों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार हुए। वंदे भारत को देखने के लिए रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने वंदे भारत का स्वागत करने के साथ ही सेल्फी भी ली। वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने से पहले केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। रेल व सड़क की शानदार कनेक्टिविटी के सहारे विकास की गति को तीव्रता प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव सोनीपत में नहीं होगा। हालांकि जरूरत के अनुसार भविष्य में ठहराव बढ़ाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों की देश की प्रगति में विशेष भूमिका रहती है। एक नियम के तहत औद्योगिक इकाइयों को अपने लाभ का दो फीसदी सीएसआर के तहत सामाजिक कार्यों पर खर्च करना होता था। ऐसा न करने पर पैनल्टी लगती थी। अब नियमों में बदलाव किया गया है। अब औद्योगिक इकाइयों पर पैनल्टी नहीं लगाई जाएगी, केवल जुर्माने का प्रावधान रहेगा।
इस मौके पर उपायुक्त ललित सिवाच, भाजपा नेता राजीव जैन, डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय, योगेश्वर दत्त, माईराम कौशिक, बलजीत मलिक, जसबीर दोदवा, योगेशपाल अरोड़ा, आजाद नेहरा, रविंद्र दिलावर, पुनीत त्यागी, डॉ. रामकिशन सरोहा, गुलशन ठेकेदार, नवीन मंगला, नीरज आत्रेय, सुनीता लोहचब, सुरेंद्र मदान, चरण सिंह जोगी, पवन दुग्गल, संजय पाराशर, एसडीएम अमित कुमार, डीएसपी विरेंद्र सिंह, डीआरओ हरिओम अत्री व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रेल कोच फैक्टरी का लोकार्पण जल्द : सांसद
सांसद रमेश कौशिक व विधायक मोहनलाल बड़ौली ने वंदे भारत एक्सप्रेस की बधाई दी। सांसद ने कहा कि गन्नौर हलके के तहत एचएसआईआईडीसी बड़ी में रेल कोच फैक्टरी का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसका शीघ्र लोकार्पण कराया जाएगा। रेल कोच फैक्टरी में वंदे भारत एक्सप्रेस की बोगियों का भी नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। विधायक मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि समय की बचत एवं सुखद रेलयात्रा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस बेहतरीन विकल्प लोगों को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें