फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन में नोजल लगाकर तेल चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। अपराध जांच शाखा की टीम ने क्षेत्र से होकर गुजरने वाली इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की पाइप लाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी करने के मामले में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव नाहरा निवासी मोहित है। जिसे न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। इससे पहले 11 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

11 दिसंबर 2020 को आईओसीएल के सहायक प्रबंधक अभिषेक कसोधन ने शिकायत दी थी कि उनकी पाइप लाइन में नोजल लगाकर तेल चोरी किया गया है। मंडोरा व हलालपुर गांवों से की गई तेल चोरी के बाद खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मामला तेल चोर गिरोह से जुड़ा होने और कई वारदात होने के चलते इसे सीआईए, बहादुरगढ़ को सौंपा गया था, जिसे बीते वर्ष सीआईए, खरखौदा के हवाले कर दिया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए टीम ने 11 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव नाहरा निवासी मोहित को गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी योगिंद्र का कहना है कि तेल चोरी का यह गिरोह काफी समय से सक्रिय है और इस पर प्रदेश के कई जिलों में पाइप लाइन से तेल चोरी करने के काफी मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के मुखिया नाहरा निवासी सुनील पर हरियाणा पुलिस ने इनाम भी घोषित किया हुआ है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल आरोपी मोहित को न्यायालय में पेशकर एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें