फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के 20 हजार रुपये लेकर भाग रहीं दो महिलाओं को पार्षद व पति ने दबोचा

विज्ञापन
पीड़ित महिला वार्ड-11 की पार्षद व उनके पति के साथ जानकारी देते हुए। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
कुम्हार गेट के पास स्थित बैंक से पैसे निकलवाकर आई महिला से दो महिलाएं 20 हजार रुपये छीनकर भागने लगी। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। वहां सीवर की सफाई करवाने गईं महिला पार्षद व उनके पति ने पीछा कर दोनों महिलाओं को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पैसे छीनने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव पांची निवासी चांदकौर ने बताया कि वह मंगलवार को कुम्हार गेट स्थित बैंक शाखा में रुपये निकलवाने के लिए आई थी। वह बैंक से 20 हजार रुपये निकलवाकर बाहर आ गई। उसने पैसों को हाथ में पकड़ी थैली में रख लिया और दुकान पर सामान खरीदने लगी। इसी बीच दो महिलाओं ने उसकी थैली को काटकर पैसे निकाल लिए। उसने उन्हें देख लिया। इस पर पैसे गिर गए। उसने पैसे उठाए तो महिला पैसे छीनकर भाग गई। इस पर उसने शोर मचा दिया। महिला पैसे छीनकर भागते हुए ज्ञान नगर में पहुंच गईं। वहां सीवर की सफाई करवा रहीं वार्ड-11 की पार्षद इंदु वलेचा और उनके पति संजीव ने शोर सुना तो दौड़कर महिलाओं को पकड़ लिया। महिलाओं से 20 हजार रुपये भी ले लिए गए। सूचना के बाद पहुंची ओल्ड चौकी पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लिया। पुलिस ने चांद कौर के बयान पर पैसे छीनने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान मूलरूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ के गांव कादिया निवासी रेहा व रिंकी के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी महिलाओं से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें