फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नगर पालिका के गेट पर पार्षदों ने ताला जड़ा, अंदर फंसे कर्मचारी

Tue, 19 Aug 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :26: धरना देने वाले पार्षदों को मनाने पहुंचे अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। शहर के कई पार्षदों व पार्षद प्रतिनिधियों की तरफ से सोमवार को नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए 12 बजे कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया गया। इससे कर्मचारी कार्यालय के अंदर ही फंस गए। पार्षदों ने पांच बजे तक गेट पर ही धरना दिया।
विज्ञापन

इस दौरान नपा सचिव पंकज जून, नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने पार्षदों से गेट पर लगे ताले खोलने, लिखित मांगपत्र देने की बात कही मगर उन्होंने एसडीएम या नगर निगम कमिश्नर के मौके पर आकर उन्हें कार्य करने के आश्वासन देने पर ही ताला खोलने की बात कही।
सोमवार को पार्षद नवीन दहिया, पार्षद अनूप, पार्षद जसबीर, पार्षद प्रमोद सहित कई महिला पार्षदों के पति एकत्रित हुए और शहर में विकास कार्य न होने, पानी निकासी पर काम न होने, कचरे का उठान न कराने के खिलाफ नपा कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

पार्षद गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए। खास बात यह रही की सभी पार्षद भाजपा समर्थित हैं। पार्षदों ने इस दौरान आरोप लगाया कि पांच माह से वह पार्षद हैं। वह किसी गली के निर्माण की मांग करते हैं और उखाड़ कोई दूसरी गली जाती है।
उन्होंने कह कि पानी निकासी नहीं है। एक पार्षद के पति ने कहा कि हालात ऐसे हैं कि जलभराव होने पर वह खुद नाले में घुसकर उसे साफ करके आते हैं। अब तो ठेकेदार ही उन्हें फोन कर नाले को साफ करके आने की बात कहते हैं।
उन्होंने कहा कि क्या नाला साफ करने के लिए उन्होंने यह पद लिया है। नपा की कार्यप्रणाली के कारण उनकी यह मजबूरी हो गई है।
पार्षदों ने कहा कि गलियों में सीवर व्यवस्था चरमराई हुई है। बार-बार शिकायत करने पर उन्हें सिर्फ आश्वासन मिलता है। कहने को शहर में 53 सफाई कर्मी हैं मगर जब उन्होंने जांच की तो मात्र 12 कर्मचारी मौके पर मिले।
उन्होंने कहा कि रोजाना बंदरों के काटने से लोग घायल हो रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अंडरग्राउंड पाइप लाइन पर शुरू होते ही सवाल उठ गए। पुलिया बनते ही टूट रही है। इन सब बातों को लेकर पार्षदों ने पांच घंटे तक धरना दिया।
नपा सचिव पंकज जून व नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने उन्हें गेट का ताला खोलने के लिए कई बार मनाया पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सिर्फ एसडीएम या फिर नगर निगम कमिश्नर के आने पर ही ताला खोलेंगे।
नायब तहसीलदार ने पार्षदों से कहा कि वह एसडीएम से उनकी मुलाकात करवा देते हैं लेकिन पार्षदों ने मना कर दिया। पांच बजे ताला खोलने के बाद पार्षदों ने कहा कि वह कल फिर से नौ बजे आकर नपा कार्यालय के गेट पर ताला जड़ कर धरना देंगे। जब तक उनकी मांगों को माना नहीं जाता है वह धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें