फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 11 Nov 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली थाना क्षेत्र में निफ्टम चौक रोड पर कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों में से एक की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सेरसा गांव निवासी नानक सिंह ने बताया कि उनका छोटा बेटा टिंकू (18) जाटी कलां के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। वह अपने दोस्त रमन निवासी जाटी कलां व वंश निवासी खटकड़ के साथ कुंडली जीटी रोड की तरफ जा रहे थे। बाइक को उनका बेटा टिंकू चला रहा था। सेरसा से निफ्टम चौक रोड पर पहुंचे तो अचानक एक तेज रफ्तार कैंटर आ गया।
बाइक सीधी कैंटर में घुस गई। जिससे तीनों दोस्त सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद कैंटर चालक मौका से भाग गया। टिंकू के एक दोस्त ने उन्हें घटना की सूचना दी। जब तक वे पहुंचते राहगीरों ने दो घायलों को राजा हरिशचंद्र अस्पताल नरेला भर्ती कराया दिया था। जहां से उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद एलएनजेपी अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान टिंकू की मौत हो गई। नानक सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें