सोनीपत। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला जारी है। यहां शनिवार को 36 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें खरखौदा के एचडीएफसी बैंक की शाखा में दोबारा से दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2959 तक पहुंच गई है। शनिवार को 56 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 2595 मरीज ठीक हो चुके हैं और 332 का इलाज चल रहा है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र सोनीपत में एक मरीज, इंद्रा कॉलोनी सोनीपत में एक मरीज, सेक्टर-14 सोनीपत में तीन मरीज, सेक्टर-15 सोनीपत में तीन मरीज, गीता भवन चौक क्षेत्र सोनीपत में एक मरीज मिला है। ग्रामीण क्षेत्र के गांव बाकनेर में एक मरीज, एचडीएफसी बैंक की खरखौदा शाखा में दो मरीज, गांव तेवड़ी में दो मरीज, गांव बड़ौता में एक मरीज, गांव जठेड़ी में चार मरीज, बींसवा मील में तीन मरीज, जाहरी में एक मरीज, बड़वासनी में एक मरीज, कबीरपुर में एक मरीज, बैंयापुर में दो मरीज, मुगलपुरा गोहाना में एक मरीज, गांव नगर में एक मरीज, मुरथल में एक मरीज, एल्डिको रेजीडेंसी में एक मरीज, गांव शादीपुर में एक मरीज, बिलंदपुर में एक मरीज, टेहा में एक मरीज, बुटाना में एक मरीज मिला है। इनके अलावा एक अन्य क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मिला है।