सोनीपत। जिले में कोरोना कहर बढ़ता जा रहा है और यहां पॉजिटिव मिलने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। यहां शनिवार को 67 नए कोरोना पॉजिटिव मिले तो कोरोना ने स्पोर्ट्स स्कूल राई व वामा के अंदर भी दस्तक दी है। इन दोनों जगह भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस तरह कोरोना के मामले बढ़ने से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की परेशानी भी बढ़ रही है। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2067 पर पहुंच गई है तो यहां शनिवार को 55 मरीज ठीक भी हुए हैं। इस तरह अभी तक 1310 मरीज ठीक होने से 733 का उपचार चल रहा है।
शहरी क्षेत्रों में यहां मिले कोरोना पॉजिटिव
शहरी क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली कैंप में 26 वर्षीय युवक, सेक्टर 10 में 38 वर्षीय युवक, बीएसटी रोड गन्नौर में 28 वर्षीय युवक, इंदिरा कालोनी सोनीपत में 25 वर्षीय महिला व 30 वर्षीय महिला, चार मोहल्ला सोनीपत में 45 वर्षीय महिला, जीवन नगर में 32 वर्षीय महिला, सोनीपत में 56 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, 38 वर्षीय युवक, 33 वर्षीय युवक, जनता कॉलोनी में 75 वर्षीय वयोवृद्घ व्यक्ति, धोबीवाड़ा में 30 वर्षीय महिला, सिक्का कॉलोनी में 26 वर्षीय महिला, सेक्टर 14 में 40 वर्षीय युवक व 71 वर्षीय वयोवृद्घ महिला, कोट मोहल्ला में 42 वर्षीय महिला, सोनीपत में 21 वर्षीय युवक, ओम नगर में 49 वर्षीय महिला, प्रगति नगर में 29 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय महिला, गोहाना में 27 वर्षीय महिला, टीडीआई किंग्सबरी में 37 वर्षीय युवक, सेक्टर 13 में 40 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में यहां मिले कोरोना पॉजिटिव
ग्रामीण क्षेत्र में जाखोली गांव में 21 वर्षीय युवक, मुरथल में 26 वर्षीय युवक, जटवाड़ा में 60 वर्षीय वृद्घ महिला, पलड़ा में 24 वर्षीय महिला, गढ़ी केसरी में 70 वर्षीय वयोवृद्घ व्यक्ति व 5 वर्षीय बालक, वी फेबरिक कंपनी बड़ी में 51 वर्षीय बुजुर्ग, बंदेपुर में 51 वर्षीय बुजुर्ग महिला, खेड़ी तगा में 68 वर्षीय वृद्ध महिला, चौहान जोशी में 30 वर्षीय महिला, डेन ब्लॉक कंपनी में 46 वर्षीय व्यक्ति, गुमड़ में 29 वर्षीय महिला, जीटी रोड मुरथल में 35 वर्षीय महिला, बिलंदपुर में 52 वर्षीय बुजुर्ग महिला, मुरथल में 48 वर्षीय महिला, मोती लाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स राई में 40 वर्षीय युवक, मुरथल की दुर्गा कालोनी में 35 वर्षीय महिला, गढ़ी केसरी में 32 वर्षीय महिला, कुंडली में 28 वर्षीय युवक, लिवासपुर में 34 वर्षीय महिला, गढ़ी केसरी में 28 वर्षीय युवक, राई में 25 वर्षीय युवक, मुरथल की हरी कालोनी में 36 वर्षीय महिला, एमएनएसएस वामा में 26 वर्षीय युवक, गढी केसरी में दो वर्षीय बालक, कमासपुर में 53 वर्षीय बुजुर्ग महिला, बढख़ालसा में 36 वर्षीय युवक, मुरथल में 40 वर्षीय महिला, ठरू में 30 वर्षीय युवक, उमेदगढ़ में 28 वर्षीय युवक, गांधी नगर गन्नौर में 45 वर्षीय महिला, बडौत गन्नौर में 24 वर्षीय युवक, हुमायूपुर में 17 वर्षीय लड़का, कालूपुर में 29 वर्षीय युवक, फिरोजपुर बांगर में 24 वर्षीय महिला, दो वर्षीय बच्ची, कमासपुर में 29 वर्षीय युवक, 90 वर्षीय वयोवृद्घ महिला, 24 वर्षीय युवक, गढ़ी बख्तावरपुर में 22 वर्षीय महिला, भिगान में 25 वर्षीय युवक, मंडोरा में 24 वर्षीय महिला, कुंडली में 44 वर्षीय व्यक्ति, हरसाना में 35 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।