फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत, 35 नए पॉजीटिव मिले, 34 मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
corona virus
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना से मौतें होने का सिलसिला जारी है। वीरवार को कोरोना संक्रमित दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई, जिनमें महलाना की 76 वर्षीय व सिक्का कॉलोनी की 58 वर्षीय महिला का उपचार चल रहा था। इन मौतों के साथ जिले में मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। वहीं संक्रमितों के मिलने का क्रम भी बना हुआ है। वीरवार को ही 35 नए कोरोना पॉजिटिव भी मिले, जिससे यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1096 पहुंच गई है। वहीं 34 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी मिलने से ठीक होने वाले 629 हो गए तो 452 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि वीरवार को दो कोरोना संक्रमितों की मौत और हुई है। जिनमें महलाना गांव की 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 23 जून को पॉजिटिव मिलने पर आइसोलेट किया गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा सिक्का कॉलोनी की 58 वर्ष की महिला भी 23 जून को पॉजिटिव मिलने पर आइसोलेट की गई थी। उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस तरह दो मौत होने से जिले में मरने वाले 15 हो गए हैं। वहीं जिस तरह से पिछले कई दिनों से लगातार कई की मौत हो गई है, उससे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है।
12 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिलीं
कोरोना पॉजिटिव मिलने वालों में 12 महिलाएं शामिल हैं। इनमें सोनीपत के हनुमान नगर में 22 वर्षीय युवती, 35 वर्षीय महिला, शहीद भगत सिंह स्कूल के निकट 32 वर्षीय महिला, दिल्ली कैंप में 17 वर्षीय लडक़ी, 19 वर्षीय युवती, 43 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय बुजुर्ग महिला, तारा नगर में 42 वर्षीय महिला, नरेला रोड प्याऊ मनियारी पेपर मील में 33 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवती, जमालपुरा में 22 वर्षीय युवती, 77 वर्षीय वयोवृद्ध महिला शामिल हैं।
विज्ञापन

इन जगहों पर मिले कोरोना संक्रमित
राई में 35 वर्षीय युवक, 39 वर्षीय युवक, चौहान जोशी में 29 वर्षीय युवक, दिल्ली कैंप में 40 वर्षीय व्यक्ति, राजकीय विद्यालय सेहरी के पास 28 वर्षीय युवक, 54 वर्षीय बुजुर्ग, 38 वर्षीय युवक, 19 वर्षीय युवक, 12 वर्षीय लडक़ा, सोनीपत की न्यू कालोनी में 84 वर्षीय बुजुर्ग, बहालगढ में 40 वर्षीय व्यक्ति, खेवड़ा में 35 वर्षीय युवक, कुंडली में 27 वर्षीय युवक, चार मरला में 30 वर्षीय युवक, लिवासपुर में 22 वर्षीय युवक व 33 वर्षीय युवक, असावरपुर में 32 वर्षीय युवक, खांडा में 8 वर्षीय बालक, चौहान जोशी में 20 वर्षीय युवक, मिमारपुर में 65 वर्षीय वृद्ध कोरोना कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा सोनीपत में 34 वर्षीय युवक, 29 वर्षीय युवक, 43 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें