सोनीपत। जिले में कोरोना लगातार कहर बरपा रहा है। यहां शनिवार को 45 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिनमें जेल में बंद लूट का आरोपी भी शामिल है। कोरोना से शहर के साथ ही जीटी रोड के गांवों में हालात ज्यादा खराब होते दिख रहे हैं, क्योंकि सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव जीटी रोड पर राई व कुंडली क्षेत्र के गांवों में मिल रहे हैं। इनमें अधिकतर दिल्ली के कारण संक्रमित हुए हैं तो कुछ पहले से पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। जिस तरह से कोरोना पॉजिटिव के मामले बढ़ रहे हैं, उससे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है। जिले में इस समय कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 377 तक पहुंच गया है, जिनमें से शुक्रवार को 6 मरीजों को छुट्टी मिलने से 165 ठीक हो गए हैं और 210 का मेडिकल कॉलेज में सामान्य हालत में उपचार चल रहा है।
शहर के तारा नगर में 42 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। सेक्टर में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कोट मोहल्ला में 19 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है जो लूट के मामले में जेल में भेजा गया था। न्यू ब्रह्म कॉलोनी में 26 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। मायापुरी कॉलोनी में 24 वर्षीय युवक व 18 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। भीम नगर में 34 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ब्रह्म कॉलोनी में 13 वर्षीय लड़की की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। देवडू रोड पर 47 वर्षीय महिला, सदर पुलिस थाना में 25 वर्षीय युवक, मॉडल टाउन में 32 वर्षीय युवक, भगतपुरा में एक 29 वर्षीय युवक, टीडीआई कुुंडली में 46 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है।
ग्रामीण क्षेत्र में हालात ज्यादा खराब
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि खेड़ी गुज्जर में 23 वर्षीय व 20 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। प्याऊ मनियारी में छह वर्षीय दो बच्चे, तीन वर्षीय बच्ची, 24 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। जटोला सैदपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें 42 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय व्यक्ति व 25 वर्षीय युवक शामिल है। सेहरी खांडा सिसाना-2 में 31 वर्षीय व्यक्ति, खरखौदा के वार्ड-10 में 32 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। कुंडली में बाल ज्योति स्कूल के पास 45 वर्षीय व्यक्ति, लिवान में 29 वर्षीय युवक, सुभाष डाक्टर की कॉलोनी प्याऊ मनियारी में 25 वर्षीय युवक समेत दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। नरेश की कॉलोनी राई में 20 वर्षीय युवक, सिसाना-1 में 34 वर्षीय युवक, शिव मंदिर के निकट असावरपुर में 44 वर्षीय युवक, राई में 40 वर्षीय महिला, राई में 38 वर्षीय महिला, राई में 50 वर्षीय व्यक्ति, राई में 20 वर्षीय युवक, बहालगढ़ में 34 वर्षीय युवक, राई में 66 वर्षीय वृद्ध, राई में 20 वर्षीय युवती, राई में 56 वर्षीय बुजुर्ग, राई में 52 वर्षीय महिला, गांव जाट जोशी में 27 वर्षीय युवक व 14 वर्षीय लडक़ा, गांव अकबरपुर बारोटा में 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।
जिला कारागार से 61 सैंपल लेकर जांच को भेजे
जिला कारागार में शुक्रवार को एक ओर कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह कोट मोहल्ला का रहने वाला है और उसे वीरवार को लूट के मामले में जेल भेजा गया था। इस तरह लगातार कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को जिला कारागार से 61 कैदियों के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए हैं। इसके साथ ही सदर थाने के पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया जा रहा है, जिससे उनके भी सैंपल लेकर जांच को भेजे जा सके।