फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा छात्र और एसआई के बेटे की रिपोर्ट निगेटिव, मेडिकल कॉलेज से छुट्टी

विज्ञापन
corona virus
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में जहां लगातार कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे थे, वहीं वीरवार को कुछ राहत मिली है। कोरोना पॉजिटिव रहे मदरसे के छात्र व मृतक एसआई का बेटा ठीक हो गए हैं और इन दोनों को मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिल गई है। अब दोनों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीसी डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि सैनीपुरा का रहने वाला एक छात्र असलम काफी समय से ईदगाह मोहल्ले के मदरसे में पढ़ता है। वह 21 मार्च को मदरसे से अपने घर चला गया था। जब जमातियों से कोरोना फैलने का मामला सामने आया तो उसके बाद छात्र के बारे में मदरसे से आने की सूचना दी गई थी। जिस पर 5 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की टीम छात्र के घर पहुंची थी और छात्र के साथ ही उसकी मां व भाभी को अस्पताल में लेकर आई थी। इन सभी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जहां से 8 अप्रैल को छात्र की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, जबकि उसके दोनों परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद असलम को खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां रेफर कर दिया था। जहां से अब उसे ठीक होने पर छुट्टी दी गई है। इसके अलावा शहर के शिव कॉलोनी के रहने वाले एसआई खिलाराम को ब्रेन स्ट्रोक के कारण 13 मार्च को दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। उस समय वहां कोरोना संक्रमित को भर्ती करा दिया गया, जिससे एसआई भी कोरोना संक्रमित हो गया था और उसकी 4 अप्रैल को मौत हो गई थी। वहां अपने पिता की देखभाल के लिए उसका बेटा सचिन भी रहता था। इसके बाद एसआई के बेटे सचिन व उसके परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन किया गया। जिनमें से सचिन की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसे मेडिकल कॉलेज खानपुर भर्ती कराया गया। अब वह भी ठीक हो गया है और उसे भी अस्पताल से छुट्टी दी गई है। इस तरह जिले में कोरोना के संक्रमित मामले 9 रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें