फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं की छात्रा का अपहरण कर 12वीं के छात्र ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। शहर की रहने वाली दसवीं की छात्रा ने स्कूल के 12वीं के छात्र पर एक शिक्षक के साथ मिलकर अपहरण करने व कार में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा अपनी पांच वर्षीय फुफेरी बहन के साथ मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गई थी। शिक्षक कार से पांच साल की बच्ची को उतारकर ले गया और इस दौरान आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह दोनों बहनों को स्कूल के पास उतारकर फरार हो गए। पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में करीब 15 वर्षीय लड़की ने बताया कि वह सरकारी स्कूल दसवीं कक्षा की छात्रा है। उसने बताया कि वह बुधवार शाम को अपनी पांच साल की फुफेरी बहन को लेकर मेडिकल स्टोर पर अपने भाई के लिए दवाई लेने गई थी। छात्रा ने बताया कि एक स्कूल के गेट के पास सफेद रंग की कार खड़ी थी। उसमें उनके स्कूल का 12वीं का छात्र बैठा था। साथ ही चालक सीट पर उनके स्कूल का शिक्षक बैठा था। जब दोनों बहन स्कूल के पास से गुजरने लगी तो आरोपी छात्र ने जबरन उसे व उसकी बहन को कार में बैठा लिया। बाद में वह कार को सुनसान स्थान पर ले गए। कार को शिक्षक चला था। सुनसान स्थान पर ले जाने के बाद शिक्षक उसकी बहन को कार से उतारकर ले गया और आरोपी छात्र ने उसके साथ कार में दुष्कर्म किया। बाद में शिक्षक व आरोपी छात्र उसे व उसकी बहन को स्कूल को पास उतारकर फरार हो गए। इससे पहले उन्होंने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रा ने घर जाकर मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लॉकडाउन में अपहरण के बाद दुष्कर्म ने सुरक्षा पर उठाए सवाल
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। उसके बावजूद आरोपी छात्रा का कारण में अपहरण कर सुनसान स्थान पर ले गए और उससे दुष्कर्म किया। बाद में उसे वहीं छोडक़र चले गए। जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा हो गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें