फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से व्यक्ति की मौत, कोरोना जांच के बाद होगा पोस्टमार्टम

विज्ञापन
corona virus
विज्ञापन
सोनीपत। शहर में आइसक्रीम की दुकान पर काम करने वाले बिहार के व्यक्ति की शनिवार को बीमारी के चलते मौत हो गई। वह कई दिन से खांसी-बुखार से पीड़ित चल रहा था। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी। स्वास्थ्य विभाग ने शव को कब्जे में लेकर रखवा दिया है। उसके सैंपल लेकर कोरोना की जांच को भेजे गए हैं। कोरोना सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

बिहार का रहने वाला जलालुद्दीन अपने साथियों के साथ सोनीपत में आइसक्रीम बनाने और बेचने का काम करता था। वह मार्च माह में आ जाते हैं और नवंबर तक यहां पर कार्य करते हैं। जलालुद्दीन कई साल से गीता भवन स्थित एक दुकान पर आइसक्रीम का कार्य करता था। वह 15 मार्च को बिहार से यहां पर आया था। इसी दौरान लॉकडाउन हो गया। दुकान मालिक ने उसको अन्य कर्मचारियों के साथ शहर के चार मरला स्थित एक मकान में रुकवाया था। वहां पर जलालुद्दीन 10 अप्रैल को बीमार हो गया था। उसको खांसी-बुखार था और पेट में दर्द की शिकायत थी। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना पर पहुंची टीम ने जलालुद्दीन के शव को सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। उसके शव से सैंपल लेकर कोरोना की जांच को भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उसका पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार किया जाएगा।
---
बिहार के रहने वाले व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई। आसपास के लोगों को शक था कि उसको कोरोना का संक्रमण हो सकता है। इसके चलते शव को सुरक्षित रखवाया गया है और सैंपल जांच को भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दर्पण सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें