फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में खेल रहे थे मैच, चार को किया काबू

विज्ञापन
गांव सेरसा में क्रिकेट मैच के यू-ट्यूब पर लाइव प्रसारण के लिए लगाए गए कैमरे को उतारता पुलिस कर्मी? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
लॉकडाउन में खेल रहे थे मैच, चार को किया काबू
विज्ञापन

-सेरसा गांव में लॉकडाउन के आदेश का हो रहा था उल्लंघन
-यू-टयूब पर भी लाइव चल रहा था क्रिकेट मैच, पुलिस ने कैमरे व अन्य सामान किया जब्त
फोटो : 54 : गांव सेरसा में लॉकडाउन के बावजूद क्रिकेट खेलते पकड़े गए युवक से पूछताछ करती पुलिस।
फोटो : 55 : गांव सेरसा में क्रिकेट मैच के यू-ट्यूब पर लाइव प्रसारण के लिए लगाए गए कैमरे को उतारता पुलिस कर्मी।
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। उसके बाजवूद कुछ युवक नियमों तोड़ते हुए क्रिकेट प्रतियोगिता करा रहे थे। इतना ही नहीं क्रिकेट मैच को यू-ट्यूब पर लाइव भी किया जा रहा था। सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चार युवकों को काबू कर लिया। बाकी युवक भाग निकले। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सेरसा में वत्स क्रिकेट अकादमी के मैदान में मैच खेला जा रहा था। पुलिस ने मौके से क्रिकेट के सामान के अलावा यू-ट्यूब पर लाइव करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे कैमरे व अन्य सामान को भी कब्जे में ले लिया है। थाना कुंडली पुलिस को शनिवार दोपहर बाद सूचना मिली थी कि कुंडली के पास सेरसा गांव में वत्स क्रिकेट अकादमी के मैदान में कुछ युवक क्रिकेट मैच खेल रहे हैं। इस पर थाना कुंडली प्रभारी रवींद्र कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस की गाड़ी देखते हुए कुछ युवक मौके से फरार हो गए जबकि पुलिस ने चार युवकों को मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि मैच सुबह से खेला जा रहा था और यह 20-20 ओवर का था। पहली पारी खत्म हो चुकी थी, जबकि दूसरी पारी शुरू होने वाली थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन को लेकर युवक इस कदर लापरवाह थे कि 20-20 ओवर के मैच पूरे इंतजाम के साथ खेल रहे थे। उसका लाइव प्रसारण यू-ट्यूब पर भी कर रहे थे। यह मैच सैकड़ों लोग लाइव देख रहे थे। यहां तक कि पंजाब से भी पुलिस के पास कई लोगों के फोन आए। कुंडली थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के नियमों से खिलवाड़ सहन नहीं होगी। आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

गांव सेरसा में लॉकडाउन के बावजूद क्रिकेट खेलते पकड़े गए युवक से पूछताछ करती पुलिस।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें