फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की कराएं कोरोना जांच, उनके आवास की अलग से व्यवस्था करें

विज्ञापन
लघु सचिवालय में सिविल सर्जन व मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधि को निर्देश देते चार्ज अधिकारी केएम पांड? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। चार्ज अधिकारी केएम पांडुरंग ने बीपीएस महिला मेडिकल कालेज खानपुर कलां व नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों व अन्य संबंधित कर्मचारियों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन व मेडिकल कालेज की निदेशक कोविड एरिया में ड्यूटी दे रहे सभी कर्मियों की कोरोना जांच अवश्य कराएं। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. बीके राजौरा व महिला मेडिकल कालेज के प्रतिनिधि के साथ बैठक कर यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

चार्ज अधिकारी केएम पांडुरंग ने कहा कि नागरिक अस्पताल और मेडिकल कालेज में कोविड संदिग्धों को उपचार दिया जा रहा है। दोनों स्थानों में आईसोलेशन वार्ड स्थापित किए गए हैं। कोविड संदिग्धों की जांच की जाती है। ऐसे में यहां कार्यरत चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की कोविड जांच जरूरी हो जाती है। उन्होंने मेडिकल कालेज और नागरिक अस्पताल में ड्यूटी रोस्टर बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोस्टर इस प्रकार से बनाया जाए, जिसमें ड्यूटी देने वाले कर्मियों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन भी किया जा सके। ड्यूटी दे रहे चिकित्सकों के लिए अलग से आवास की सुविधा का भी प्रबंध किया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मास्क, एन-95 मास्क, पीपीई किट और सैनिटाइजर की पूर्ण व्यवस्था रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें