सोनीपत। शहर की राजीव कालोनी में घरेलू सहायक दो लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। राजीव कालोनी के अंकित ने बताया कि वह बुधवार को अपने पैतृक घर जा रहा था। जिसके लिए उसने दो लाख रुपये निकाल कर बाहर रख दिए थे। बाद में वह कार लेकर चला गया। घर पर उसका घरेलू सहायक मूलरूप से उत्तर प्रदेश के खारका का रहने वाला देवी सिंह घर पर था। जब वह बीच रास्ते जा चुका था तो उसे याद आया कि नकदी से भरा बैग घर रह गया है। जिस पर वह वापस लौट आया। घर पर उसका घरेलू सहायक नहीं मिला। उसने घर में लगा सीसीटीवी देखा तो पता लगा कि देवी सिंह पैसे लेकर भाग गया है। उसने उसके मोबाइल पर फोन किया तो वह भी बंद मिला। उसने आस-पास पता किया तो वहां भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर सदर थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने अंकित के बयान पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।