फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह की एक गली के साथ सैनीपुरा को एसडीएम ने कराया सील

विज्ञापन
सैनीपुरा को सील करने पहुंचे एसडीएम आशुतोष राजन व सुरेंद्रपाल - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। ईदगाह के मदरसे में पढ़ने वाला छात्र कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने ईदगाह कॉलोनी की एक गली व सैनीपुरा को भी सील कर दिया है। डीसी डॉ. अंशज सिंह के आदेश पर एसडीएम आशुतोष राजन ने दोनों क्षेत्रों को सील कराया। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव के केस मिलने पर पांच क्षेत्रों पर डीसी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी लगाए।
विज्ञापन

एसडीएम आशुतोष राजन ने कहा कि शहर के सैनीपुरा में बुधवार को एक छात्र कोरोना पॉजिटिव मिला था। सूचना मिलने के बाद उसको अस्पताल में पांच अप्रैल को भर्ती किया गया था। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर उसे महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां रेफर किया गया था। वह ईदगाह के मदरसे में तालीम ग्रहण करता था। इसलिए दोनों ही क्षेत्रों में सीलिंग कार्रवाई की गई है। एसडीएम ने पुलिस बल की सहायता से दोनों क्षेत्रों को सील कराया। एसडीएम ने बताया कि सैनीपुरा में मिले पॉजिटिव केस की सूचना यहां के मनीष सैनी, हरिप्रकाश सैनी, दीपक सैनी, मनोज सैनी ने दी थी। इन युवाओं ने बहुत बहादुरी का सराहनीय कार्य किया है। इन्हें जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किये जाने की सिफारिश की जाएगी। सील किए गए क्षेत्रों में अब किसी भी व्यक्ति को अंदर व बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों में युवाओं को प्रोत्साहित किया कि वे अपने क्षेत्रों में ठीकरी पहरा अवश्य दें।
-
सील किए गए पांच क्षेत्रों में लगाए ड्यूटी मजिस्ट्रेट
कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर सील किए गए क्षेत्रों में डीसी डॉ. अंशज सिंह ने संबंधित क्षेत्रों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए हैं। उन्होंने ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को आदेश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों को पूर्ण रूप से सील रखें। मोहन नगर में मुंडलाना के बीईओ बसंत ढ़िल्लो (9812178428) व बीईओ गोहाना आनंद (9812672369) को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। बख्तावरपुर में आईटीआई खरखौदा के प्रिंसीपल प्रदीप कुमार (9991061911) व आईटीआई फरमाणा के कार्यवाहक प्रिंसीपल भारतवीर ( 9416428085) को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। देवडू रोड शिव कॉलोनी में आईटीआई गन्नौर के कार्यवाहक प्रिंसीपल विरेंद्र मलिक (9467052526 ) व आईटीआई (महिला) के कार्यवाहक प्रिंसीपल सतीश कुमार (9896706153) को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। सैनीपुरा में बीईओ खरखौदा नवीन गुलिया (9416305789) व बीईओ कथूरा अनिल श्योराण (मो. 9416487288) को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। ईदगाह कालोनी में बीईओ राई सुरेंद्र मोर (9466014389) को व सहकारी समिति सोनीपत के सहायक रजिस्ट्रार राजेश कुमार 9871230935) को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें