फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संदिग्धों को लाने के लिए अन्य दो विशेष एंबुलेंस लगानी पड़ी, अब तीन एंबुलेंस से आएंगे

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में खड़ी विशेष एंबुलेंस - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। जमात में शामिल होने वाले अधिकतर लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। जिसके बाद से दोनों विभाग जिले में जमात से आने वाले कोरोना संदिग्धों को ढूंढ रहे हैं। ऐसे में नागरिक अस्पताल व जानकीदास अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 106 लोगों को आइसोलेट कर रखा है। वार्ड में लगातार बढ़ रही लोगों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो अन्य विशेष एंबुलेंस लगानी पड़ी। अब तीन एंबुलेंस से लोगों को अस्पताल में लाया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार की ओर से कोरोना वायरस संक्रमण को महामारी घोषित करने के बाद से अभी तक एक ही एंबुलेंस का प्रयोग किया जा रहा था। अब कोरोना संदिग्धों को उनके घर से अस्पताल लाने के लिए अन्य दो विशेष एंबुलेंस लगाई है। इसमें एक चालक के साथ ही ईएमटी को लगाया गया है। तीन शिफ्टों में इन एंबुलेंसों पर तीन ड्राइवर व तीन ईएमटी रहेंगे। इसको लेकर विभाग की ओर से सभी चालक व ईएमटी को कोरोना वायरस संदिग्ध मरीज लाते समय सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है। जब भी ईएमटी संदिग्ध मरीज को एंबुलेंस में बैठाकर अस्पताल लाता है तो उस समय ईएमटी को पीपीई किट के साथ मास्क व गल्ब्स पहनें। इसको लेकर विभाग को ओर से चालक व ईएमटी को विशेष ट्रेनिंग देने के बाद ही तैनात किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना मरीज, संदिग्ध और विदेश से लौटने वाले लोगों के लिए अलग से दो और एंबुलेंस लगाई गई है जो इन लोगों को अस्पताल लाएगी। इसके लिए जरूरतमंद लोगों को हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करनी होगी। इसके बाद बताई गई जगह पर विभाग की तरफ से एंबुलेंस भेजी जाएगी और मरीज को अस्पताल पहुंचाएगी। यदि किसी को तीव्र बुखार, खांसी व सांस लेने में परेशानी हो तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 1950 पर दें। ऐसे लोगों को उपचार कराने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाए।
विज्ञापन

मरीज को लाने के बाद एंबुलेंस को सैनिटाइज किया जा रहा
अस्पताल में एंबुलेंसी से मरीजों को लाने के बाद सैनिटाइज किया जा रहा है। एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी को पीपीई किट पहनने के निर्देश दिए गए है। साथ ही एंबुलेंस में मास्क, सैनिटाइजर के साथ अन्य उपकरण लगाए गए है। एंबुलेंस को सैनिटाइज करने के बाद भी अस्पताल में दूसरे मरीज को लाया जाता है।
---
कोरोना संदिग्धों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में विभाग की ओर से दो और एंबुलेंस लगाई गई है। इसके साथ ही एंबुलेंस पर तैनात सभी चालक व ईएमटी को कोरोना के संदिग्ध मरीजों को लाते समय सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-डॉ. जयकिशोर, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें