फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दम तोड़ने वाले एसआई का बेटा भी मिला कोरोना पॉजिटिव, एक गांव व दो कालोनी सील

Wed, 08 Apr 2020 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
विज्ञापन

दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कोरोना संक्रमित एसआई की मौत के बाद उसका बेटा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एसआई के कोरोना संक्रमित होने का पता चलने के बाद परिवार के सभी सदस्यों को क्वारंटीन करने के साथ ही जांच को सैंपल भेजे गए थे। जिनमें अस्पताल में एसआई की देखभाल के लिए वहां रहने वाला बेटा कोरोना पॉजीटिव मिला है।

 

उसके परिवार को पहले ही क्वारंटीन किया गया था। साथ ही बख्तावरपुर के कोरोना संक्रमित जमाती के संपर्क में आए 18 परिजनों व लोगों के अलावा एमपीएचडब्ल्यू के दो परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। इनके अलावा एसआई व एमपीएचडब्ल्यू की कालोनी व जमाती के गांव को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन

सोनीपत के एसआई को ब्रेन स्ट्रोक के कारण 13 मार्च को दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसी दौरान यहां कोरोना के रोगी आने से एसआई को संक्रमण हो गया और उनकी 4 अप्रैल को मौत हो गई थी। परिजनों ने एसआई का शव घर लाकर पूरी रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार भी किया था।

इस मामले में पुलिस ने महाराजा अग्रसेन अस्पताल के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट, धारा 188 समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के 8 लोगों को पहले ही क्वारंटीन कर दिया था और इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. आदर्श शर्मा ने बताया कि एसआई के बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है, जबकि अन्य की रिपोर्ट निगेटिव है।

जमात से लौटे कोरोना संक्रमित के संपर्क में रहे 18 लोग क्वारंटीन
बख्तावरपुर के रहने वाले साइकिल मिस्त्री के यूपी से दिल्ली होते हुए जमात से आने के बाद जांच कराई गई तो वह कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके बाद परिवार के अलावा ही उन लोगों की पहचान की गई जो साइकिल मिस्त्री के संपर्क में जमात से आने के बाद आए थे।
 
स्वास्थ्य विभाग को ऐसे 18 लोग मिले हैं, जिनको क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके साथ ही उनकी जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। वहीं जमात से आने वालों का आंकड़ा भी 148 पर पहुंच गया है, जिनको क्वारंटीन करने के साथ ही लगातार जांच कराई जा रही है। इस तरह ही फरीदाबाद में कार्यरत एमपीएचडब्ल्यू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके दो परिजन भी क्वारंटीन किए गए हैं और उनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

बख्तावरपुर, शिव कालोनी और मोहननगर को प्रशासन ने सील किया

कोरोना संक्रमित एसआई की दिल्ली के अस्पताल में मौत के बाद बेटा के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहता है। इस कारण ही प्रशासन ने शहर की शिव कालोनी को पूरी तरह से सील कर दिया है।
 
इस तरह ही जमात से लौटने वाले साइकिल मिस्त्री के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर बख्तावरपुर गांव को सील कर दिया गया है। एमपीएचडब्ल्यू की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिलने के बाद मोहननगर को सील किया गया है। इन जगहों पर किसी को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी और ऐसा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

मस्जिदों में जांच करने पहुंच रही पुलिस
जमात से आने वालों का पता करने के लिए पुलिस लगातार मस्जिदों में पहुंच रही है। गांव रसोई की मदीना मस्जिद में कुंडली थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार मंगलवार को पहुंचे और वहां मस्जिद के इमाम कारी नसीम कासमी को किसी के आने पर सूचना देने की बात कही। उन्होंने साथ ही यह भी आदेश दिए कि नमाज अदा करते वक्त तीन से ज्यादा व्यक्ति न हों।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें