सोनीपत। नागरिक अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इनमें एक विदेश से आने वाला व दूसरे को कोरोना वायरस के मरीज के संपर्क में आने के बाद जुकाम व बुखार होने पर आने आईसोलेशन वार्ड में भर्ती होना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज में भेज दिए गए हैं।
पीएमओ डॉ. आदर्श शर्मा ने बताया कि शहर के एक कॉलोनी का रहने वाले फार्मासिस्ट जो दिल्ली के ईएसआई डिस्पेंसरी में तैनात है। वह अपनी ड्यूटी के दौरान कोरोना वायरस के मरीज के संपर्क में आया। इसके बाद उसे जुकाम व बुखार आया तो उसने खुद को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया। इसके साथ थाना राई क्षेत्र स्थित एक सोसायटी में रहने वाला व्यक्ति छह मार्च को इंग्लैंड से अपने घर लौटा था। शुक्रवार को जब उसे जुकाम व बुखार आया तो उसने अस्पताल में आकर चिकित्सक को दिखाया। इस दौरान चिकित्सक ने उसे आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया। इसके साथ ही कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला व्यक्ति जुकाम व बुखार की शिकायत बताकर अस्पतला में भर्ती हुआ। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज में भेज दिए गए है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद भी मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।