फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से व्यक्ति की मौत, 30 नए पॉजिटिव मिले, 57 मरीज स्वस्थ

विज्ञापन
बिना मास्क के घूम रहे लोगों का चालान करता पुलिसकर्मी। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है तो कोरोना से मरने का सिलसिला नहीं थम रहा है। यहां कोरोना से शहर के आठ मरला में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान करने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 32 हो गई है। वहीं शनिवार को 30 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें बहालगढ़ के दावत राइस मिल में तीन तो काठमंडी में 10 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2748 पर पहुंच गई है तो शनिवार को 57 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी मिली है। इस तरह 2179 मरीज ठीक हो चुके हैं और 547 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि कोरोना से जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शहर के आठ मरला में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान करने वाले 55 वर्ष का व्यक्ति था, जिसका कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उपचार चल रहा था और उसकी अब मौत हो गई है। इस तरह से जिले में अभी तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 31 हो गई है। यहां पिछले कई दिनों से कोरोना के कारण लगातार मौतें होने के कारण प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ी है। जिसको देखते हुए डीसी ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि टीएमबी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी कुंडली में एक, जीवन विहार सोनीपत में एक, श्याम नगर सोनीपत में एक, खुबड़ू रोड गन्नौर में एक, गन्नौर के वार्ड 13 की जैन गली में एक, नाहरा में एक, खरखौदा वार्ड 12 में एक, खरखौदा बालाजी लैब में एक, दावत राइस मिल में तीन, काठ मंडी सोनीपत में 10, नांदनौर में एक, खेवड़ा में एक, गोहाना के रूखी गांव में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इनके अलावा भी छह कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं काठमंडी में एक साथ दस कोरोना पॉजिटिव मिलने पर आसपास के क्षेत्र को सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें