फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन लोगों की मौत, रिकॉर्ड 920 नए पॉजीटिव मिले, 914 मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है तो इससे मौत भी हो रही है। यहां कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई। मॉडल टाउन की 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला, इंडियन कालोनी के 52 वर्षीय व्यक्ति व देवनगर की 54 वर्षीय महिला की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 139 तक पहुंच गया है। जिले में शुक्रवार को रिकॉर्ड 920 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 30260 तक पहुंच गई है। शुक्रवार को 914 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 22923 मरीज ठीक हो चुके हैं और 7198 का इलाज चल रहा है। हालात यह है कि जितनी जांच की गई है, उनमें 38.08 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बेकाबू होती जा रही है और मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। जिले में 40 वेंटिलेटर हैं और इसमें से 32 में मरीज भर्ती हैं और 8 अभी खाली हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जिले के कोविड अस्पतालों में आईसीयू बेड की संख्या 65 हैं। इनमें किसी भी बेड पर मरीज भर्ती नहीं है। कोरोना के मरीजों के लिए 450 सामान्य बेड हैं, जिनमें से 210 पर मरीज भर्ती हैं और 240 खाली हैं। वहीं ऑक्सीजन वाले 450 बेड हैं, जिसमें से 70 पर मरीज भर्ती हैं और 380 खाली पड़े हैं।
-
कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना व सामाजिक दूरी जरूरी
डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि जिले में लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच करानी चाहिए। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फीट की दूरी बनाए रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कोरोना महामारी को देखते हुए अभी भी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। लापरवाही बरतने वालों सख्ती से निपटा जाएगा। कोरोना नियमों की पालना करें। मास्क लगाकर रखें तो सामाजिक दूरी बनाकर रखें। यदि अपने आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर-1950 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें