सोनीपत। सुखदेव व गरम-धरम ढाबे पर ज्यादा संख्या में कोरोना मिलने के बाद ढाबा संचालक हरकत में आ गए। ऐसे में रविवार को मुरथल ढाबा वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले ढाबा संचालकों ने बैठक की।
इसमें प्रधान बिजेंद्र पहलवान के साथ ढाबा संचालकों ने कोरोना महामारी के संबंध में विचार विमर्श किया। जिसमें कोरोना महामारी से बचने के लिए सभी ढाबों पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने व ढाबों पर कार्यरत सभी कर्मियों की कोरोना जांच कराने का निर्णय लिया। साथ ही प्रधान बिजेंद्र पहलवान ने कहा कि यदि किसी भी ढाबे पर कोई नया कर्मी आता है तो पहले उसका कोरोना टेस्ट करवाकर काम पर रखा जाए। सस दौरान दयानंद पहलवान, साहब सिंह, कप्तान सिंह, पवन ढींगड़ा, राकेश शर्मा, देवेंद्र मान, कृष्ण आंतिल, प्रेम कुमार व आशीष कौशिक आदि मौजूद रहे।