फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मेडिकल कॉलेज की पांचवीं मंजिल से कूदा कोरोना का मरीज, मौत

विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते चिकित्सक। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के आईसीयू वार्ड में दाखिल कोरोना के मरीज ने बुधवार शाम को पांचवीं मंजिल की खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली। वहां मौके पर पहुंचे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मरीज के कोरोना के कारण तनाव में आने से कूदकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। हालांकि उसके जिस पते को लिखवाया था, वहां उसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। इसलिए पुलिस ने शव को रखवाकर उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया, जिससे उसके परिजनों से संपर्क हो सके।
विज्ञापन

सोनीपत के निजी अस्पताल में बीमार होने पर उपचार करा रहे मुरथल रोड स्थित विकास नगर निवासी विकास कुमार (42) की जांच कराई गई तो वह 15 अप्रैल को कोरोना संक्रमित मिला। जिसके बाद विकास को मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में रेफर किया था। मेडिकल कॉलेज में उसका अस्पताल की पांचवीं मंजिल स्थित वार्ड-8 के आईसीयू में उपचार चल रहा था। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि विकास बुधवार को करीब साढ़े चार बजे अपने बेड से उठा और खिड़की खोलने लगा। इस पर कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों को धक्का देकर उसने खिड़की से छलांग लगा दी। जिससे उसकी नीचे गिरने पर मौत हो गई। इससे स्टाफ में अफरातफरी मच गई। इसके बाद स्टाफ ने अधिकारियों और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के परिजनों से संपर्क करने में जुटी पुलिस
मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मरीज के परिजनों से लिखवाए गए पते पर संपर्क करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि मरीज ने रिकॉर्ड में जिस पते को लिखवाया था, वहां उसके परिजनों के बारे में पता नहीं लग सका है। ऐसे में पुलिस और मेडिकल कॉलेज प्रशासन मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को अलग रखवा दिया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में कोरोना के मरीज के पांचवीं मजिल से कूदकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर रिकॉर्ड की जांच की गई है। चिकित्सकों से जानकारी मिली है कि मरीज इलाज कराने में आनाकानी कर रहा था। यह लग रहा है कि वह कोरोना पॉजीटिव होने के कारण तनाव में था। विकास के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। विकास का मोबाइल नंबर बंद है और वह मोबाइल नंबर पश्चिम बंगाल की आईडी पर है। परिजनों के आने पर मौत के कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- शकुंतला, एसएचओ, महिला थाना खानपुर कलां।
मरीज द्वारा अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दी गई है। इस मामले में स्टाफ से जानकारी ली जा रही है। इसकी पूरी जानकारी के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. एपीएस बत्रा, निदेशक, बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें