फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

112 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 193 मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को 112 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें सेक्टर-14 में आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7492 तक पहुंच गई है। रविवार को 193 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 6185 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1263 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत ऋषि कालोनी में दो, बत्रा कालोनी में एक, पुरखास रोड पर एक, जनता कालोनी में एक, राम नगर में एक, बड़ा जैन मंदिर में एक, सेक्टर-12 में चार, शिव कालोनी में दो, तारा नगर में तीन, पुस्कम सिटी में एक, आदर्श नगर गोहाना में तीन, गोहाना में तीन, महम रोड पर एक, मैन बाजार में तीन, प्रधान निवास गन्नौर में एक, विकास नगर में दो, प्रभु नगर में एक, ओल्ड डीसी रोड पर एक, राजेंद्र नगर में एक, सेक्टर-23 में दो, श्याम नगर में एक, अनाज मंडी गन्नौर में एक, छोटी अनाज मंडी में एक, पटेल नगर में एक, लाल दरवाजा में चार, पुलिस लाइन में एक, सुजान सिंह पार्क में एक, सेक्टर-14 में आठ, देवनगर में दो, हाउसिंग बोर्ड कालोनी में दो, राजीव कालोनी में एक, वेस्ट रामनगर में एक व मॉडल टाउन में एक मरीज मिला है।
ग्रामीण क्षेत्र के तहत मुकीनपुर में एक, मुरथल में एक, जट माजरा में एक, भुर्री में दो, कुंडली में एक, बीसवामील में एक, करेवड़ी में एक, नांगल कलां में एक, जाजल में एक, सबौली में चार, वाजिदपुर में एक, माहरा में एक, खरखौदा में दो, खरखौदा के वार्ड-12 में एक व वार्ड-6 में एक, सिसाना में दो, रामनगर में सात, उमेदगढ़ में एक, सरढ़ाना में एक, एचएसआईआईडीसी बड़ी में दो, पांची जाटाना में एक, जुआं में दो, रिढ़ाऊ में एक, खेवड़ा स्थित सीआरपीएफ कैंप में एक, राठधना में एक, जाखौली में एक, कुमासपुर में एक व मंडोरी में एक मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें