फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जठेडी में दिल्ली पुलिस का कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला, परिवार भी आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
राई। जठेडी गांव का रहने वाला दिल्ली पुलिस का कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसका सैंपल पांच दिन पहले दिल्ली के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में लिया गया था और उसके बाद वह घर में क्वारंटीन हो गया था। उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई तो पुलिस कर्मी व उसके परिवार के अन्य सदस्यों को अस्पताल में लाया गया। जहां से पुलिस कर्मी को खानपुर मेडिकल कालेज भेजा गया है, जबकि परिजनों को आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

जठेड़ी गांव का रहने वाला दिल्ली पुलिस का कर्मी पांच दिन पहले अपना सैंपल देकर घर आ गया था। वह रिपोर्ट नहीं आने के कारण घर में क्वारंटीन हो गया था। जिसकी मंगलवार शाम को जांच रिपोर्ट आई, जिसमें पुलिस कर्मी को कोरोना पॉजिटिव बताया गया। दिल्ली से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में बताया गया तो जठेड़ी से पुलिस कर्मी को खानपुर मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया गया। वहीं उसके परिजनों को नागरिक अस्पताल में आइसोलेट किया गया है, जिनकी जांच कराई जाएगी। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. विनय छिल्लर ने बताया कि दिल्ली से जांच रिपोर्ट के आधार पर जठेड़ी के पुलिस कर्मी को खानपुर भर्ती कराया गया है। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य को आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें