सोनीपत। मौजमनगर के रहने वाले एक व्यक्ति को सोमवार को पेट दर्द होने के साथ ही सांस लेने में परेशानी होने लगी। जिसे परिजन स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे तो उसे वहां से नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि उसकी कोरोना रिपोर्ट का इंतजार है और उसकी कोरोना रिपोर्ट आने के बाद ही परिजनों को शव सौंपा जाएगा। उसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। मौजमनगर के एक व्यक्ति को सोमवार को अचानक पेट में दर्द के साथ ही सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजनों ने उसे तुरंत ही खरखौदा के स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से उसकी हालत को देखते हुए नागरिक अस्पताल सोनीपत रेफर कर दिया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव तो नहीं था, इसकी जांच के लिए सैंपल लेकर जांच को भेजे गए है। जिसकी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है और उसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही शव परिजनों को सौंपकर अंतिम संस्कार कराया जाएगा।