फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत, 220 संक्रमित मिले, 422 मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले कम रहे हैं तो इससे मौत भी लगातार हो रही है। यहां कोरोना से गांव जगदीशपुर की 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 220 तक पहुंच गया है। जिससे जिले में कोरोना के मरीजों की मृत्यु दर 0.47 प्रतिशत है। जिले में रविवार को 220 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव की संख्या 46348 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

रविवार को कोरोना संक्रमित से ज्यादा 422 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। जिससे जिले में रिकवरी रेट बढ़कर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इस तरह 43838 मरीज ठीक हो चुके हैं और 2290 का इलाज चल रहा है। हालात यह है कि जितनी जांच की गई है, उनमें 12.33 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं।
कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना व सामाजिक दूरी जरूरी
डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि जिले में लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेनेे में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच करानी चाहिए। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फीट की दूरी बनाए रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कोरोना महामारी को देखते हुए अभी भी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। लापरवाही बरतने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कोरोना नियमों की पालना करें। मास्क लगाकर रखे तो सामाजिक दूरी बनाकर रखे। यदि अपने आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर-1950 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि जिले में कोविड टेस्टिंग की रफ्तार को बढ़ाया गया है। जिले में प्रतिदिन 5 हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे है। सभी गांवों में भी कोविड टेस्टिंग के लिए स्वास्थ्य टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें