जीटी रोड स्थित ढाबे पर जांच करते डीसी श्यामलाल पूनिया व एसडीएम विजय सिंह।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। डीसी श्यामलाल पूनिया शनिवार शाम को जीटी रोड पर ढाबों की जांच करने पहुंचे। उन्होंने ढाबा संचालकों को खाना खाने के लिए आने वाले लोगों के रजिस्टर में पते समेत मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी दर्ज करने के निर्देश भी दिए।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि ढाबों पर आने वाले ग्राहकों को अपनी पूरी जानकारी दिए बिना प्रवेश नहीं दिया जाए। उन्होंने गुलशन ढाबा व मन्नत हवेली समेत अन्य कई ढाबों की जांच की। उन्होंने कहा कि ढाबों के कर्मचारियों के मास्क निर्धारित समय पर नष्ट किए जाएं। इसके लिए डीसी ने एसडीएम व सीएमओ को जांच करने को कहा है। डीसी ने सुखदेव व गरम-धरम ढाबा संचालकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि इन दोनों ढाबों में निर्धारित नियमों का अनुपालन नहीं किया गया, जिसके चलते उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनके साथ एसडीएम विजय सिंह भी मौजूद रहे।