फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग लडने को आईटीबीपी केंद्र में बन रहे पीपीई किट व मास्क

विज्ञापन
सोनीपत के सबौली में आईटीबीपी सेंटर में बनाए जा रहे पीपीई किट व मास्क - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। सीमा पर तैनात रहकर देश सुरक्षा करने वाले आईटीबीपी ने कोरोना संकट के समय नई पहल शुरू की है। आईटीबीपी के सबौली में स्थित सेंटर में अब पीपीई किट और मास्क बनाना शुरू कर दिया गया है। जहां रोजाना 100 पीपीई किट व 300 मास्क बनाए जा रहे है। यह पीपीई किट मास्क को आईटीबीपी के क्वारंटीन सेंटर व अस्पताल में इस्तेमाल किया जाता है तो एम्स तक इनको इस्तेमाल करने के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ना शुरू हुआ तो हर जगह पीपीई किट व मास्क की मांग भी बढ़ने लगी। जिससे पीपीई किट व मास्क की कमी तक होने लगी। इसे देखते हुए सोनीपत के गांव सबौली में स्थित आईटीबीपी के सेंटर में पीपीई किट व मास्क बनाने की पहल शुरू की गई। एक सप्ताह पहले यह पहल शुरू की गई थी और अब वहां रोजाना लगभग 100 पीपीई किट व 300 मास्क बन रहे है। इसके लिए आईटीबीपी के लगभग 30 कर्मी लगे हुए हैं। इन पीपीई किट व मास्क को आईटीबीपी के डॉक्टरों की टीम की मंजूरी के बाद क्वारंटीन सेंटर व अपने अस्पतालों में इस्तेमाल किया गया। वहीं यहां बनने वाली कुछ पीपीई किट व मास्क को एम्स दिल्ली में भेजा गया। वहां भी उनकी पीपीई किट व मास्क को इस्तेमाल किया गया। ऐसे में आईटीबीपी की यह पहल काफी सराहा जा रहा है कि ऐसे समय में आईटीबीपी ने पीपीई किट व मास्क बनाकर समस्या को कुछ हद तक दूर किया है।
वर्जन
आईटीबीपी के सबौली सेंटर में रोजाना लगभग 100 पीपीई किट व 300 मास्क बनाए जा रहे है। यह आईटीबीपी के क्वारंटीन सेंटर व अस्पताल में इस्तेमाल हो रहे है। जिस तरह से पीपीई किट व मास्क की परेशानी हो रही थी, उसको देखते हुए यह पहल शुरू की गई और यह काफी सकारात्मक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुकेश सराफ, कमांडेंट आईटीबीपी सेंटर सबौली सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें