सोनीपत। जिले में कोरोना पॉजिटिव लगातार मिल रहे हैं और इससे मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। यहां कोरोना से सेक्टर-23 के रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 51 तक पहुंच गई है। वहीं मंगलवार को जिले में 47 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। साथ ही 70 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिली है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 9850 हो गई है, जबकि 9242 मरीज ठीक होने से 457 का उपचार चल रहा है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत गोहाना बाईपास सोनीपत में एक, न्यू जीवन नगर में एक, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कालोनी में एक, सेक्टर-15 में तीन, सेक्टर-13 में एक, सेक्टर-14 में एक, सेक्टर-23 में एक, लक्ष्मी नगर में तीन, आर्य नगर में एक, मॉडल टाऊन में एक, अशोक नगर में पांच, मंडी सोनीपत में एक, रेलवे कालोनी गोहाना में एक, गौतम नगर गोहाना में एक, पंजाबी कालोनी गोहाना में एक, सेक्टर-7 गोहाना में एक, जनता कालोनी सोनीपत में एक व पुरानी अनाज मंडी गोहाना में एक मरीज मिला है।
ग्रामीण क्षेत्र के तहत टीडीआई किंग्सबरी में एक, पारकर रेजिडेंसी में दो, मैक्सीको सिटी में एक, मलिकपुर में एक, खंदराई में एक, जौली में एक, बरोदा खास में एक, महमूदपुर में एक, खरखौदा के वार्ड नंबर-11 में एक, गोपालपुर स्कूल में एक, खरखौदा में एक, फिरोजपुर बांगर में दो, राई में एक, गढ़ी सांपला में एक, बैंयापुर में एक, बहालगढ़ में एक, साई बहालगढ़ में एक व गढ़ी केसरी में एक व दतौली में एक मरीज मिला है।