सोनीपत। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को 71 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव की संख्या 9393 तक पहुंच गई है। रविवार को 63 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 8845 मरीज ठीक हो चुके हैं और 500 का इलाज चल रहा है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत डिवाइन सिटी गन्नौर में एक, बसंत विहार गन्नौर में एक, उत्तम नगर गोहाना में एक, चौपड़ा कालोनी गोहाना में एक, इंद्रगढी गोहाना में दो, आदर्श नगर में दो, शिव कालोनी में एक, वार्ड नंबर-3 सोनीपत में दो, विकास नगर में एक, सेक्टर-7 में एक, पुरखास अड्डे पर एक, सिक्का कालोनी में दो, मालवीय नगर में एक, पुलिस लाइन में एक, नंदवानी नगर में एक, सेक्टर-12 में दो, गांधी नगर में एक, एचएसआईआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया में दो, आर्य नगर में एक, सेक्टर-15 में दो, महावीर कालोनी में दो, बत्रा कालोनी में एक, तारा नगर में एक, सेक्टर-13 में एक, देव नगर में एक, मॉडल टाउन में एक, शास्त्री नगर में एक, सेक्टर-14 में दो, न्यू शांति विहार में एक, जिला कारागार में तीन, अशोक नगर में दो व मोहल्ला कलां में एक मरीज मिला है।
ग्रामीण क्षेत्र में ये मिले संक्रमित
ग्रामीण क्षेत्र के तहत गांव बढ़मलिक में एक, थाना कलां में एक, किंग्सबरी टीडीआई कुंडली में दो, वार्ड नंबर-4 खरखौदा में एक, बड़ी में दो, भिगान में एक, गढ़ी ब्राह्मणान में दो, गुढ़ा में एक, खरखौदा के वार्ड नंबर-8 में एक, बारोटा में एक, कुराड़ में एक, बैंयापुर में एक, साई बहालगढ़ में दो, जाहरी में एक, जटोला में एक, हरसाना कलां में दो, किशनपुरा में एक, टीकाराम कालोनी कुंडली में एक के अलावा अन्य जगहों पर दो मरीज मिले हैं।