फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक देवराज दीवान का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर सीट से दो बार विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवराज दीवान का रविवार को निधन हो गया। 78 वर्षीय देवराज दीवान को गले में अचानक परेशानी होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और दोपहर बाद निधन हो गया। देवराज दीवान के निजी सचिव सुरेश भारद्वाज ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह 11 बजे किया जाएगा। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर बहालगढ़ रोड पर स्थित दीवान फार्म में रखा गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवराज दीवान शहर सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 1996 व 2000 में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीता था। देवराज दीवान ने 1996 के विस चुनाव में एक तरफा जीत दर्ज करते हुए सभी प्रतिद्वंद्वियों की जमानत जब्त करवाई थी। वह वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव में 1 लाख से ज्यादा वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। उसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हुए और वर्ष 2014 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में शहर सीट से मैदान में उतरे, लेकिन उन्हें भाजपा की कविता जैन से हार का सामना करना पड़ा था। देवराज दीवान के निधन पर राजनीतिक व सामाजिक लोगों ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें