सोनीपत। जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को 61 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। अब यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 8254 तक पहुंच गई है। सोमवार को 162 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई। इस तरह 7326 मरीज ठीक हो चुके हैं और 883 का इलाज चल रहा है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत वेस्टर रामनगर में तीन, सेक्टर-23 में चार, जिला कारागार में दो, आंबेडकर विहार में एक, जिंदल ग्लोबल सिटी में एक, सेक्टर-12 में एक, जवाहर नगर में चार, राजेंद्र नगर में एक, मेन बाजार गोहाना में एक, सेक्टर-14 में एक, जीवन विहार में दो, जैन बाग कालोनी में एक, पुलिस लाइन में एक, टूलिप ग्रांड सोसायटी में एक, शास्त्री कालोनी में एक, जीवन नगर में एक, शिव नगर में एक, आदर्श नगर में चार, टीचर कालोनी में दो, मयूर विहार में एक, सेक्टर-15 में एक, गोहाना में एक व चौपड़ा कालोनी गोहाना में एक मरीज मिले हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के तहत गांव कुराड़ में दो, छिछड़ाना में एक, गामड़ी में एक, खेवड़ा में एक, कुंडली में एक, रामगढ़ में एक, प्याऊ मनियारी में एक, राई में एक, गढ़ीबाला में एक, टीडीआई किंग्सबरी कुंडली में एक, गढ़ी ब्राह्मणान में दो, पुलिस स्टेशन राई में एक, छतेहरा में एक, मुरथल में एक, खरखौदा के वार्ड-2 में एक, वार्ड-4 में एक, वार्ड-11 में एक, वार्ड-1 में एक, धतूरी में एक व अहीर माजरा में तीन मरीज मिले हैं।