सोनीपत। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को 58 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव की संख्या 8348 तक पहुंच गई है। बुधवार को 144 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 7597 मरीज ठीक हो चुके हैं और 706 का इलाज चल रहा है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत रोहतक गेट गोहाना में एक, जमालपुरा में एक, आदर्श नगर में चार, बत्रा कालोनी में एक, नरेंद्र नगर में एक, गन्नौर में दो, वेस्ट राम नगर में एक, ज्ञान नगर में एक, हाउसिंग बोर्ड कालोनी सेक्टर-15 में एक, सेक्टर-15 में एक, ईएसआई सोनीपत में एक, मोहन नगर में एक, मसद मोहल्ला में एक, सेक्टर-14 में दो, सिक्का कालोनी में एक, मयूर विहार में तीन, सेक्टर-23 में एक, कीर्ति नगर में एक, प्रेम नगर में एक, देव नगर में एक, मुरथल विवि में दो, केनरा बैंक के पास गोहाना में एक, चोपड़ा कालोनी गोहाना में चार व रेलवे कालोनी गोहाना में एक मरीज मिला है।
ग्रामीण क्षेत्र के तहत खरखौदा के वार्ड नंबर 3 में दो, वार्ड नंबर 2 में एक, शांति नगर मुरथल में तीन, रामनगर में एक, नया बांस में एक, थर्रा में एक, हरसाना कलां में एक, ठरू में एक, फाजिलपुर में एक, मुरथल में एक, राठधना में एक, बीसवां मील में एक, रोहणा में एक, टेहा में एक, हलालपुर में एक, कंवाली में एक, रोहट में एक व जांटी में एक मरीज मिला है।