सोनीपत। जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को 45 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 9718 तक पहुंच गई है। शनिवार को 75 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 9187 मरीज ठीक हो चुके है और 481 का इलाज चल रहा है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के सेक्टर-15 में तीन, सेक्टर-12 में एक, निजी अस्पताल में एक, ब्रह्म नगर सोनीपत में एक, जिला कारागार में एक, खन्ना कालोनी सोनीपत में एक, गुड़ मंडी सोनीपत में दो, बत्रा कालोनी सोनीपत में एक, पंचम नगर में एक, कैलाश कालोनी में एक, महलाना रोड पर एक, विशाल नगर में एक, अशोक विहार में एक, मॉडल टाउन में एक, शास्त्री नगर गन्नौर में एक, गांधी नगर गोहाना में दो, विष्णु नगर गोहाना में दो, गुढ़ा रोड गोहाना में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। ग्रामीण क्षेत्र के गांव टेहा में एक, न्यू बसौदी में एक, दीपालपुर में एक, टीडीआई सिटी कुंडली में दो, एल्डिको में एक, जौली में एक, ताजपुर में दो, कुंडली में तीन, शिवपुरी कुंडली में एक, मुरथल में एक, गढ मिरकपुर में एक, निलोठी रोड पर एक, जिंदल रियलटी लिमिटेड में एक, एचएसआईआईडीसी बड़ी में एक, खानपुर में एक मरीज मिला है।