सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने लगे हैं। रविवार को 43 नए पॉजिटिव मिले हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 15543 तक पहुंच गई है। रविवार को 31 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। अब तक 15148 मरीज ठीक हो चुके हैं और 309 का इलाज चल रहा है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत अशोक विहार में एक, मयूर विहार में दो, मॉडल टाउन में दो, सेक्टर-15 में एक, शास्त्री कालोनी में एक, बत्रा कालोनी में एक, सेक्टर-10 में एक, हाउसिंग बोर्ड कालोनी सेक्टर-23 में एक, अशोक नगर में एक, सेक्टर-12 में दो, सेक्टर-18 में एक, आठ मरला में एक, बंदेपुर में एक, सेक्टर-14 में दो, सेक्टर-13 में एक, अशोका यूनिवर्सिटी में एक, काठमंडी गोहाना में एक, आरपीएस स्कूल गन्नौर में एक, गन्नौर के अन्य क्षेत्रों में दो व गांधी नगर गन्नौर में एक मरीज मिले हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत गांव खेड़ी दहिया में एक, गढ़ी में एक, जाखौली में दो, खिजरपुर अहीर में एक, सनपेड़ा में एक, बड़ी में एक, फरमाणा में एक, आहुलाना में एक, एसपी माजरा में एक, वजीरपुर में एक, अंशल सनसाइन काउंटी कुंडली में दो, बजाना खुर्द में एक, दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल में एक, सैंया खेडा व जाहरी में एक मरीज मिले हैं। डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि लोगों को अब भी कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। सभी नियमों का पहले की तरह पालन करें, क्योंकि अभी कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्प लाइन नंबर-1950 पर दी जा सकती है।