फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 71 मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को 43 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें शहर व ग्रामीण क्षेत्र दोनों जगह के मरीज शामिल हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2791 पर पहुंच गई है तो रविवार को 71 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी मिली है। इस तरह 2250 मरीज ठीक हो चुके हैं और 509 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के हैप्पी चाइल्ड स्कूल सोनीपत में एक मरीज, मयूर विहार में एक मरीज, जीवन नगर में एक मरीज, विकास नगर में दो मरीज, सेक्टर-15 में एक मरीज, ऋषि नगर सोनीपत में एक मरीज, टीएमबी कंपनी सोनीपत में आठ मरीज, चिंतपुर्णी कालोनी में एक मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र के चिरस्मी में एक मरीज, गांव पीपली खेड़ा में एक मरीज, एचएसआईआईडीसी बड़ी में सात मरीज, खरखौदा के वार्ड नम्बर 6 में चार मरीज, शिव मंदिर के नजदीक गांव मोहम्मदाबाद में एक मरीज, बड़ी में एक मरीज, अशोक नगर गन्नौर में दो मरीज, गांव सनपेड़ा में दो मरीज, मैन बाजार गोहाना में एक मरीज, कुंडली में एक मरीज, गन्नौर में एक मरीज, गांव बागडू में एक मरीज, गांव रूखी में एक मरीज, उत्तम नगर गोहाना में एक मरीज, गांव लल्हेड़ी में दो मरीज कोरोना संक्रमित मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें