सोनीपत। जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को 38 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। जिला कारागार में सबसे ज्यादा 16 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 9803 तक पहुंच गई है। सोमवार को 41 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 9272 मरीज ठीक हो चुके हैं और 472 का इलाज चल रहा है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत जिला कारागार में 16, दहिया कॉलोनी में एक, सेक्टर-23 में दो, दुर्गा कालोनी में एक, मॉडल टाउन में दो, गांधी नगर गोहाना में दो, विष्णु नगर गोहाना में दो, गुढ़ा रोड गोहाना में एक, गन्नौर में एक व ईदगाह रोड गन्नौर में एक मरीज कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के तहत गांव मुरथल में एक, जौली भैंसवाल में एक, जटवाड़ा में एक, टीडीआई किंग्सबरी में दो, सनसाईन सिटी में एक, मंडोरा में एक, दबार प्राइवेट लिमिटेड जटोला में एक मरीज मिला है।